पुलिसकर्मी ने पानी के अंदर योग कर लहराया तिरंगा...

पुलिसकर्मी ने पानी के अंदर योग कर लहराया तिरंगा...

Aug 15, 2026 - 22:05
Aug 15, 2026 - 22:59
 0  2
पुलिसकर्मी ने पानी के अंदर योग कर लहराया तिरंगा...
पुलिसकर्मी ने पानी के अंदर योग कर लहराया तिरंगा...

आजादी के  जश्न के बीच जहां देश भर से अलग अलग रंग देखने को मिल रहे है वहीं एमपी के दमोह से कुछ अलग रंग देखने को मिला है यहां एक पुलिस कर्मी ने पानी के अंदर योग करके तिरंगा लहराया है और पुलिस कर्मी जन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दरअसल जिले के हटा पुलिस थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक भगवानदास दाहिया पानी के अंदर योग करते है और पूरे इलाके में जल योगी के नाम से फेमस है। कई अवसरों पर जल योग किया करके सुर्खियों में आने वाले दाहिया प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार भी हासिल कर चुके है। आज जब देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है तो पुलिस कर्मी जलयोगी ने 90 फिट गहरे कुएं में पानी के अंदर एक हाथ में गदा और दूसरे में तिरंगा लेकर करीब एक घंटे 10 मिनिट तक योग किया और रामजी की जयकार के साथ राष्ट्रभक्ति के नारे भी लगाए। जलयोगी के मुताबिक उनका ये जल योग देश के जवानों के लिए समर्पित था जो जल थल और नभ में रह कर देश की रक्षा कर रहे है।