बारिश की वजह से गिरी मकान की।दीवार मलबे में दबी महिला, दर्दनाक मौत..

बारिश की वजह से गिरी मकान की।दीवार मलबे में दबी महिला, दर्दनाक मौत..

Aug 15, 2026 - 22:08
Aug 15, 2026 - 22:58
 0  4
बारिश की वजह से गिरी मकान की।दीवार मलबे में दबी महिला, दर्दनाक मौत..
बारिश की वजह से गिरी मकान की।दीवार मलबे में दबी महिला, दर्दनाक मौत..

एमपी के दमोह से बड़ी खबर है यहां बारिश की वजह से एक मकान की दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई है। मामला पथरिया थाना क्षेत्र के सतपारा गांव का है यहां बीते दो दिनों से लगागार भीषण बारिश का दौर जारी है और इस बरसात ने यहां रहने वाले सेन परिवार पर कहर ढाया बरसात की वजह से सभी घर पर थे और अचानक इनके मकान की एक दीवार गिरी और उसके मलबे के नीचे 56 साल की अनसुइया सेन नाम की महिला दब गई। परिवार और आसपास के लोगों ने मलबा हटाया और महिला को बाहर निकाला उसे लेकर पथरिया सिविल अस्पताल आए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया है वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।