नर्मदापुरम में कुचबंदिया समाज का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया
करीब 50 बच्चियों की तस्वीरें पोस्ट कर उन्हें कथित तौर पर गलत तरीके से प्रस्तुत किए जाने के आरोप
नर्मदापुरम- सोशल मीडिया पर डायनासोर नाम की आईडी से करीब 50 बच्चियों की तस्वीरें पोस्ट कर उन्हें कथित तौर पर गलत तरीके से प्रस्तुत किए जाने के आरोप को लेकर नर्मदापुरम में कुचबंदिया समाज का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। समाज के लोगों का आरोप है कि इसी आईडी के माध्यम से बच्चियों की तस्वीरें एवं आपत्तिजनक सामग्री वायरल की गई। मामले को लेकर शनिवार को सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग सिटी कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। थाने में आवेदन देने के बाद समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एक प्रतीकात्मक पुतला तैयार कर उसे जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई और पूरे मोहल्ले में घुमाया गया। प्रदर्शनकारियों ने पुतले को चप्पलों से पीटकर अपना आक्रोश जताया। इसके बाद पुतले का दहन भी किया गया।
वीओ01- समाज के लोगों का आरोप है कि डायनासोर नाम की सोशल मीडिया आईडी के जरिए करीब 50 बच्चियों की तस्वीरें पोस्ट कर उन्हें गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया और सामग्री को वायरल किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से आईडी की जांच कर उसे संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान करने तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। समाज के लोगों ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर बच्चियों से जुड़ी तस्वीरें पोस्ट और वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, आईडी संचालित करने वाले व्यक्ति और आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।