8 लेन एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में घुसी अर्टिगा कार, 4 की मौत, 5 घायल जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर देर रात भीषण सड़क हादसा

Aug 15, 2026 - 22:36
Aug 15, 2026 - 22:57
 0  2
8 लेन एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में घुसी अर्टिगा कार, 4 की मौत, 5 घायल जांच में जुटी पुलिस
8 लेन एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में घुसी अर्टिगा कार, 4 की मौत, 5 घायल जांच में जुटी पुलिस

रतलाम के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार अर्टिगा कार जा घुसी। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और 5 लोग घायल हो गए हैं। वही घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं, सभी का रतलाम मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। साथ ही परिवार के लोगो ने बताया कि एक ही परिवार के 9 लोग खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  पुलिस के मुताबिक घटना स्थल पर पहुंचने पर पता किया तो ट्रक जो है वो अपनी लेन से अलग चल रहा था और तेज रफ्तार से आ रही पीछे से अर्टिगा कार ट्रक में जा घुसी जिसकी वजह से बड़ा हादसा हो गया, हादसे में मौके पर 4 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए जिनका मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है। पुलिस हादसे के कारणों और ट्रक की स्थिति को लेकर आगे जांच कर रही है।