Home गैजेट्सढीमरखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो अलग-अलग स्थानों से गांजा तस्कर गिरफ्तार, मादक पदार्थ और बाइक बरामद

ढीमरखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो अलग-अलग स्थानों से गांजा तस्कर गिरफ्तार, मादक पदार्थ और बाइक बरामद

by INSIDE STORY TODAY
0 comments

​कटनी। क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध ढीमरखेड़ा पुलिस ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने थाना क्षेत्र दो अलग-अलग स्थानों में घेराबंदी कर दो तस्करों को दबोचा है, जिनके पास से कुल 5 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
​जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर शाम थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा, निरीक्षक अभिषेक चौबे को मुखबिर से सूचना मिली थी कि झिन्नापिपरिया क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि हो रही है। पुलिस टीम ने चंढी माता मंदिर के पास घेराबंदी की। इसी दौरान ग्राम झिन्नापिपरिया की ओर से एक सफेद-काले रंग की होंडा सीडी 100 मोटरसाइकिल पर एक युवक आता दिखाई दिया, जिसकी पेट्रोल टंकी पर सफेद प्लास्टिक की बोरी रखी थी।
​पुलिस को देखते ही युवक घबराकर भागने की कोशिश करने लगा, जिसे टीम ने तत्परता से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बृजभान 25 वर्ष, पिता अमर सिंह परस्ते, निवासी मखडार थाना कुंडम, जिला जबलपुर बताया। तलाशी लेने पर बोरी से 2 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है।
​इसी कड़ी में दूसरी कार्रवाई ग्राम खमतरा में की गई। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि बिचुआ मोड़ मेनरोड पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब व्यक्ति को घेरा, तो उसके पास मौजूद काले रंग के बैग की तलाशी ली गई।
​बैग के अंदर से 3 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान पंचम 46 वर्ष पिता अमर सिंह, निवासी ग्राम जामूनचुआ थाना ढीमरखेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर तस्करी के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।
​एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
​निरीक्षक अभिषेक चौबे ने बताया कि दोनों ही प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने कुल 5.5 किलो गांजा जब्त किया है

You may also like

Leave a Comment