Home गैजेट्सनकली सोना चांदी बेचकर लोगों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

नकली सोना चांदी बेचकर लोगों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

by INSIDE STORY TODAY
0 comments

पन्ना पुलिस ने सलेहा थाना क्षेत्र में नकली सोना चाँदी के आभूषण बेंचने वाले अंत्तर्राज्यीय गिरोह का किया खुलासा किया है घटना में शामिल राजस्थान के अंत्तर्राज्यीय गिरोह के 09 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से नगद रूपये, 04 मोटर साइकिल, 10 मोबाइल तथा असली एवं नकली सोने चाँदी के आभूषण सहित 6 लाख के लगभग का सामान जप्त किया है

22 जुलाई को फरियादीअनिल गुप्ता ने थाना सलेहा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक10 जुलाई को एक व्यक्ति मेरी दुकान में आया जिसने अपना नाम कैलाश कुमार निवासी राजस्थानका होना बताया ।उक्त व्यक्ति द्वारा मुझसेकहा गया कि मेरे पास एक सोने की माला है जिसे मैं बेचना चाहता हूँ अगर तुम चाहो तो किसी सोने चाँदी की दुकान से सोने का परीक्षण करवा सकते हो इसके बाद उस व्यक्ति द्वारा माला से एकगुरियानिकालकर परीक्षण कराने हेतु मुझे देकर मेरा फोन नम्बर ले लिया गया था । मेरे द्वारा उक्त सोने की गुरिया का सत्यापन कराया गया जो वास्तव में सोना था । मैने विश्वास में आकर उक्त व्यक्ति से संपर्क किया जो उक्त व्यक्ति द्वारा दिनांक13 जुलाई को मुझे गुनौर बुलाया कर माला का सौदा07 लाख रुपयेमें तय हुआ। तय राशि में से उसके द्वारा तत्काल03 लाख रुपयेलेकर शेष राशि बाद में देने को कहा गया उसके बाद आरोपी ने नकली सोने चांदी के जेवरात लेकर 7 लाख की ठगी कर ली गई जिस पर से पुलिस ने साइबर सेल की मदद और राजस्थान किजलोद जिले से 9 आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसमें आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि वह कई राज्यों में इस तरह की घटना को अंजाम पूर्व में भी दे चुके हैं

You may also like

Leave a Comment