राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया श्रद्धासुमन अर्पित

कमल तिराहा पर कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

Aug 21, 2026 - 01:42
 0  1
राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया श्रद्धासुमन अर्पित

बुरहानपुर में जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। कमल तिराहा पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर शहर के अध्यक्ष रिंकू टांक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार के क्षेत्र में उनके योगदान को आज भी याद किया जाता है। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किए।

मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य राजीव गांधी के देश के प्रति योगदान और उनके प्रगतिशील विचारों को याद करना है। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारतीय संविधान की रक्षा का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने राजीव गांधी के विचारों और देश के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।