inside story today

Header
collapse
...
Home / मध्यप्रदेश / बुरहानपुर पहुंची नवागत डीआईजी निमाड़ रेंज सिमाला प्रसाद

बुरहानपुर पहुंची नवागत डीआईजी निमाड़ रेंज सिमाला प्रसाद

2026-08-19  ZAFAR ALI  3 views

बुरहानपुर. नवागत उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन सुश्री सिमाला प्रसाद का बुरहानपुर जिले का प्रथम भ्रमण किया

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया एवं अधिकारियों से किया परिचय प्राप्त

नवागत उप पुलिस महानिरीक्षक, निमाड़ रेंज खरगोन सिमाला प्रसाद ने आज बुरहानपुर जिले का प्रथम भ्रमण किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ परिचयात्मक एवं बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुश्री सिमाला प्रसाद ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले की कानून-व्यवस्था एवं आगामी त्योहारों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक डिमांड रेंज खरगोन सुश्री सिमाला प्रसाद ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन की सुरक्षा, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं पुलिस के प्रति जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते सुनिश्चित की जाएं।


Share: