inside story today

Header
collapse
...
Home / बुरहानपुर / U-14 बालिका टीम ने कबड्डी में गोल्ड पदक जीतकर देवास में मेक्रो विजन एकेडमी का परचम लहराया

U-14 बालिका टीम ने कबड्डी में गोल्ड पदक जीतकर देवास में मेक्रो विजन एकेडमी का परचम लहराया

2026-08-19  ZAFAR ALI  1 views
बुरहानपुर। U-14 बालिका टीम ने कबड्डी में गोल्ड पदक जीतकर देवास में मेक्रो विजन एकेडमी का परचम लहराया और साथ ही अनाय गुप्ता ने 'बेस्ट प्लेयर' का खिताब अपने नाम किया। देवास में स्थित पायनियर पब्लिक स्कूल में 6 से 9 अगस्त तक आयोजित ‘सीबीएसई क्लस्टर कबड्डी टूर्नामेंट’ में मेक्रो विज़न एकेडमी, बुरहानपुर के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। प्रदेश भर के सीबीएसई स्कूलों की टीमों के बीच हुए इस कड़े मुकाबले में मेक्रो विज़न एकेडमी की बालिकाओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। गोल्ड मेडल के साथ नेशनल का टिकट अपने नाम किया। टूर्नामेंट के अंडर-14 बालिका वर्ग में मेक्रो विज़न एकेडमी की टीम ने बेहतरीन रणनीति और तालमेल के दम पर फाइनल मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस शानदार जीत के साथ ही टीम ने अक्टूबर माह में हरिद्वार (उत्तराखंड) में आयोजित होने वाली सीबीएसई नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं, अंडर-17 बालिका वर्ग में भी बुरहानपुर की बेटियों ने दमदार खेल दिखाते हुए उपविजेता (रजत पदक) बनने का गौरव हासिल किया। शानदार टीम वर्क के साथ-साथ व्यक्तिगत प्रदर्शन में भी विद्यालय की खिलाड़ी छाई रहीं। अंडर-14 वर्ग में अपने असाधारण खेल, बेहतरीन रेडिंग और मजबूत डिफेंस के दम पर अनाय गुप्ता को पूरे टूर्नामेंट की 'बेस्ट प्लेयर' (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी) का खिताब दिया गया। स्वर्ण पदक विजेता टीम के सितारे जो नेशनल टूर्नामेंट के लिए चुनी गई विजेता अंडर-14 टीम में अनाय गुप्ता (बेस्ट प्लेयर), आन्या गुप्ता, स्विजल सेंगवा, कनिष्का जायवाल, रेयांशी साहिते, घनिष्ठा द्विवेदी, काव्या सरेयाम, संस्कृति जामरे, आस्था साहू, इशिता सिंह और श्रेया रेड्डी शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर कोच मनोज बाविस्कर और ज्योति मैम के मार्गदर्शन की सराहना की गई। टीम की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी नेशनल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Share: