कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

रायसेन में आज सागर भोपाल तिराहे पर कांग्रेस पार्टी ने धरना प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम एसडीएम को ज्ञापन सोपा ज्ञापन में महात्मा गांधी के नाम से चल रही योजना का नाम बदलने करने का विरोध किया और केंद्र सरकार को जमकर कोसा।

रायसेन में आज सागर भोपाल तिराहे पर कांग्रेस पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।कांग्रेस के सिलवानी बेगमगंज विधानसभा के विधायक और कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल बरेली उदयपुरा के पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास, मुमताज खान,मसर्रत बेग, डॉ जीसी गौतम,मनोज अग्रवाल,हकीम उद्दीन सहित कांग्रेस के सभी बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही धरना प्रदर्शन में कांग्रेस ने कहां की केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी से नफरत की जा रही है इस कारण पहले से चली आ रही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का नाम बदला जा रहा है और केंद्र सरकार नया नाम बदलकर विकसित भारत गारंटी फोर रोजगार एंड आजीविका मिशन रखना चाहती है और कांग्रेस पार्टी ऐसा हरगिज नहीं होने देगी चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े।कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने आरोप लगाया कि इस योजना का नाम बदलकर राज्यों के हिस्सेदारी डालने से गरीबों के काम के अधिकार समाप्त होंगे अतः यह कांग्रेस कभी नहीं होने देगी और भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से बहुत ज्यादा नफरत करती है इसलिए इस योजना का नाम बदल रही है।सिलवानी बेगमगंज कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीति और रीति सब अलग-अलग है भाजपा कहती कुछ और करती कुछ और है और ये योजना का नाम बदलकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान करना चाह रही है इसे हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।वहीं पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से चल रही योजना को बदलकर यह साबित करना चाहती है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से वह नफरत करती है लेकिन कांग्रेस पार्टी इस योजना का नाम नहीं बदलने देगी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से चल रही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का नाम नहीं बदलने दिया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles