रायसेन कलेक्टर को नारियल किया भेंट

रायसेन जिले के उदयपुरा तहसील के ग्राम कुचवाड़ा के युवा पहुंचे रायसेन कलेक्ट्रेट और कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को नारियल और 11 रूपये भेंट कर लगाई गुहार और गांव में गोशाला की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने दिया आवेदन।

रायसेन जिले के उदयपुरा तहसील के ग्राम कुचवाड़ा के युवाओं ने कहा कि हम सभी हर मंगलवार को प्रसिद्ध छींद धाम मंदिर में जाकर हनुमान जी महाराज को नारियल और भेंट चढ़ाते है ताकि गौशाला कि जमीन अतिक्रमण मुक्त हो जाए इसलिए हमने फैसला किया कि अब कलेक्टर महोदय को नारियल और भेंट हर मंगलवार को चढ़ाएंगे ताकि कलेक्टर महोदय प्रसन्न होकर गौशाला की अतिक्रमण हुई जमीन को मुक्त करा विकसित करा दे।
आपको बता दे कि रायसेन जिला मुख्यालय पर आज जनसुनवाई में एक अनोखा मामला सामने आया जहां रायसेन जिले के उदयपुरा तहसील के ग्राम कुचवाड़ा के युवा रायसेन कलेक्ट्रेट पहुंचे और रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को नारियल और 11 रुपये भेंट की युवाओं कहना था कि हम हर मंगलवार को छींद मंदिर दर्शन करने जाते हैं और हनुमान जी महाराज से अर्जी लगाते हैं कि हमारे गांव में जो गौशाला है उसको अतिक्रमण मुक्त कराया जाए ताकि गौ माता की अच्छी तरह से देखभाल हो सके। इसी कड़ी में हम अब युवाओं ने फैसला किया कि अब छींद दरबार न जाकर कलेक्टर महोदय को हर मंगलवार को नारियल भेंट करेंगे ताकि वह हमारी पुकार जल्दी सुन और गौशाला कि अतिक्रमण हुई जमीन को मुक्त कराकर जल्द से जल्द गौ समिति को सौंप दे ताकि गौशाला का विकास हो सके आपको बता दें कि ग्राम कुचवाड़ा आध्यात्मिक गुरु रजनीश उर्फ ओशो की जन्मस्थली है इस गांव के युवा की एक समिति गौ सेवा कर रही है तथा गांव के आसपास कोई भी गाय मृत हो जाती है तो उस गाय को बाकायदा मिट्टी देती है तथा गौ सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles