इंजीनियर संगठन का विरोध स्वरूप एक दिनी अवकाश

पूरे मध्य प्रदेश की तरह रायसेन में भी आज इंजीनियर एसोसिएशन हर की 5 और 20 तारीख को होने वाले निरीक्षक को लेकर एक दिनी अवकाश पर है तो वही बेकसूर होने के बाद भी हो रहे निलंबन का कर रहे हैं विरोध।

पूरे मध्य प्रदेश की तरह रायसेन में भी इंजीनियर एसोसिएशन एक दिनी अवकाश पर है और संगठन की मांग है कि हर माह की 5 और 20 तारीख को अनावश्यक रूप से हो रहे निरीक्षण के दौरान गलती ना होने पर भी निलंबन की कार्रवाई की जाती है जिसका हम विरोध कर रहे हैं संगठन का कहना है कि हमारे पास कर्मचारी कम है और उस पर सरकार द्वारा हमें अन्य कामों में भी लगा दिया जाता है और जिस काम में हमारा कोई सीधा लेना देना नहीं होता उस काम में भी हमारा नाम जोड़कर निलंबन कर दिया जाता है इसका हम विरोध कर रहे हैं तो वहीं सरकार से कर्मचारियों की पूर्ति की मांग कर रहे हैं आपको बता दें कि पूरे मध्य प्रदेश में लगभग 1000 इंजीनियर आज एक दिन के अवकाश पर हैं और रायसेन सहित प्रदेश के 7 जिलों में जमकर विरोध कर रहे है तो वहीं उनका कहना है कि हमारे भेदभाव हो रहा है इसका हम विरोध करते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि आए दिन हो रहे निरीक्षक को बंद किया जाए तथा जिस व्यक्ति की जिम्मेदारी जिस काम में हो उसको ही निलंबन किया जाए।वही संगठन का आरोप है कि हम निरीक्षण कराए या सरकार के दिए हुए अन्य कामों को कराए या हम अपने विभाग के काम कराये? हम सरकार से मांग करते हैं इन निरीक्षणों को रोका जाए वही संगठन के अतिरिक्त महामंत्री का कहना है कि आए दिन हो रहे निरीक्षणों से सभी परेशान हैं तथा किसी भी कारण से निलंबन की कार्रवाई की जाती है वह गलत है हम उसका विरोध कर रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles