inside story today

Header
collapse
...
Home / मध्यप्रदेश / जिला चिकित्सालय में मनाया गया योग दिवस ,हर दिन योग अपनाएं,स्वस्थ तन, स्वस्थ मन एवं सुखद भविष्य बनाएं का दिया नारा

जिला चिकित्सालय में मनाया गया योग दिवस ,हर दिन योग अपनाएं,स्वस्थ तन, स्वस्थ मन एवं सुखद भविष्य बनाएं का दिया नारा

2026-08-19  ZAFAR ALI  1 views

बुरहानपुर । जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में योग दिवस मनाया गया। सिविल सर्जन, जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मार्गदर्शन में गर्भवती माताओं, उनके परिजनों एवं अस्पताल के कर्मचारियों को योग के महत्व, नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूक किया गया।

बताया गया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ और सशक्त बनाता है, बल्कि मन को शांत, तनावमुक्त एवं सकारात्मक रखकर बेहतर मानसिक स्वास्थ्य का आधार भी बनता है।**सभी ने सामूहिक योग कर "स्वस्थ जीवन, स्वस्थ परिवार एवं स्वस्थ मन" का संकल्प लिया।**इस अवसर पर जिला चिकित्सालय बुरहानपुर से नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती सीमा डेविड, कुमारी सोनाली कामले, ब्लड बैंक से विशाल जाधव, आशा कार्यकर्ता शन्नो एवं समस्त सहयोगी स्टाफ गर्भवती माता एवं परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Share: