inside story today

Header
collapse
...
Home / बुरहानपुर / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बुरहानपुर आगमन पर आमसभा हेतु यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बुरहानपुर आगमन पर आमसभा हेतु यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था

2026-08-19  ZAFAR ALI  2 views
दिनांक 14.02.2026 (शनिवार) को मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव के बुरहानपुर आगमन पर स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित होने वाली आमसभा के दौरान आमजन की सुविधा, यातायात सुगमता एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा विस्तृत यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जनता से अनुरोध है कि निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग कर यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें। *वाहन पार्किंग एवं ड्रॉप-ऑफ व्यवस्था*: (1) *नेपानगर*– *धूलकोट – निम्बोला* मार्ग से आने वाले वाहन इस मार्ग से आने वाली बसों का ड्रॉप-ऑफ पॉइंट —गणपति थाना → सिंधी बस्ती होते हुए *राधेश्याम हॉस्पिटल* के पास निर्धारित किया गया है। यहां यात्रियों को ड्रॉप करने के उपरांत बसें सीधे कृषि उपज मंडी, शनवारा में निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क की जाएंगी। (2) *खकनार*– *शाहपुर मार्ग* से आने वाली बसें इन बसों का ड्रॉप-ऑफ पॉइंट — *बस स्टैंड वाइन शॉप* के पास निर्धारित किया गया है। यात्रियों को ड्रॉप करने के पश्चात बसें शनवारा होते हुए कृषि उपज मंडी में निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ी की जाएंगी। (3) *टू-व्हीलर* *फोर-व्हीलर* एवं अधिकारियों के वाहनों हेतु पार्किंग टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर तथा अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था — सुभाष स्कूल ग्राउंड में सुनिश्चित की गई है। *महत्वपूर्ण अपील* आमजन से निर्धारित मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का पालन करने की अपील की जाती है। यातायात पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन कर कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें। किसी भी असुविधा की स्थिति में मौके पर तैनात पुलिस बल से संपर्क करें।

Share: