inside story today

Header
collapse
...
Home / बुरहानपुर / मेक्रो विज़न एकेडमी की अंतिम प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हजारो विद्यार्थी

मेक्रो विज़न एकेडमी की अंतिम प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हजारो विद्यार्थी

2026-08-19  ZAFAR ALI  1 views
बुरहानपुर स्थित प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान मेक्रो विज़न एकेडमी में 2026-27 सत्र के लिए अंतिम प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए देश भर से हजारों विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ एकेडमी पहुंचे। भारी भीड़ और उत्साह के साथ प्रवेश परीक्षा के लिए सुबह से ही कैंपस में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का जमावड़ा लग गया था। हजारों की संख्या में आए परीक्षार्थियों के कारण कैंपस में मेले जैसा माहौल रहा। एकेडमी ने इस सत्र के लिए अंतिम प्रवेश परीक्षा 22 मार्च 2026 घोषित की थी। इससे पहले 4 और 18 जनवरी को भी प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की गई थी। remote-49461227-49d5-4a59-8607-59aa1fac32f9.jpgयह परीक्षा कक्षा 1 से 11वीं तक के विभिन्न वर्गों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, गणित, विज्ञान और भाषा विषयों का परीक्षण किया गया। विद्यार्थियों का आना, क्रोनोस्फीयर का भ्रमण करना और साथ ही स्कूल फोर्म भरना और पैराडाइज विंग में परीक्षा देना, कुछ समय में ही परीक्षा परिणाम घोषित करना, स्कूल के वालेंटियर द्वारा स्कूल का भ्रमण कराना जिसमें पेटल्स होस्टल, पैराडाइज होस्टल, उड़ान होस्टल, पेशन होस्टल और विशेष रूप से गर्ल्स के लिए डिवाइन होस्टल, अत्याधुनिक तकनीक से लैस क्रोनोस्फीयर और जोश क्लब तथा स्कूल की व्यवस्था और सुख - सुविधाओं के साथ हर क्लास में स्मार्ट बोर्ड और साथ ही कक्षा कक्ष को देखकर अभिभावकों की आंखों में अपने बच्चों के सुनहरे भविष्य को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। remote-598f1966-759f-4c8d-88db-c6f58d505260.jpg सभी अभिभावकों को स्कूल में बने देश के सबसे बड़े ओडोटोरियम अनहद आनंद में मेक्रो विज़न एकेडमी के चैयरमैन और अध्यक्ष श्री आनंद प्रकाश चौकसे ने सभी अभिभावकों का मार्गदर्शन किया। सुबह से लेकर शाम तक अभिभावक और विद्यार्थियों का आवागमन जारी रहा। चयनित विद्यार्थियों को एकेडमी के आवासीय और गैर आवासीय विद्यार्थियों को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं (JEE, NEET आदि) की तैयारी के साथ - साथ एकेडमिक शिक्षा का शानदार अवसर मिलेगा। हाल ही में एकेडमी के छात्रों ने JEE Main 2026 और हर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें अनेक विद्यार्थियों ने 99 से अधिक परसेंटाइल हासिल किए हैं। ऐसी अनेक सफलताओं के कारण प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी गई है।

Share: