बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं पुलिस बल की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को निरंतर सुदृढ़ करने के उद्देश्य से समय-समय पर पुलिस कर्मियों के रिस्पॉन्स टाइम का परीक्षण किया जाता है। इसी क्रम में थाना कोतवाली में पदस्थ दो आरक्षकों द्वारा प्रदर्शित उत्कृष्ट तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
दिनांक 29.05.2026 की मध्य रात्रि में आरक्षक 19 अरुण घट्टे एवं आरक्षक 69 राजीव रघुवंशी चार्ली ड्यूटी पर तैनात थे ड्यूटी के दौरान दोनों आरक्षकों की प्रेजेंट लोकेशन गुजराती मार्केट क्षेत्र में थी।पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से दोनों आरक्षकों के रिस्पॉन्स टाइम का आकस्मिक परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान दोनों आरक्षकों को तत्काल बैरी मैदान पहुँचकर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया सूचना प्राप्त होते ही दोनों आरक्षकों ने बिना किसी विलंब के त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्धारित स्थान पर पहुँचकर अपनी सक्रियता एवं सजगता का परिचय दिया। परीक्षण के दौरान दोनों पुलिस कर्मियों का रिस्पॉन्स टाइम अत्यंत उत्कृष्ट एवं सराहनीय पाया गया। कर्तव्य के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं तत्परता को देखते हुए।
पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी द्वारा दोनों आरक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया साथ ही दोनों आरक्षकों को प्रोत्साहन स्वरूप 500-500 ₹ नगद पुरस्कार (कैश रिवार्ड) देकर सम्मानित किया गया। दोनों आरक्षकों के कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त की।
*पुलिस अधीक्षक का संदेश*: "कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का त्वरित रिस्पॉन्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके मनोबल को बढ़ाना विभाग की प्राथमिकता है।"