inside story today

Header
collapse
...
Home / बुरहानपुर / विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 का सफल समापन, मातृ शिशु स्वास्थ्य पर रहा विशेष फोकस

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 का सफल समापन, मातृ शिशु स्वास्थ्य पर रहा विशेष फोकस

2026-08-19  ZAFAR ALI  1 views
जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में सप्ताहभर चला जनजागरूकता अभियान विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 की थीम *स्तनपान को प्राथमिकता दें – एक सशक्त सहयोगी प्रणाली का निर्माण करें* पर आधारित सप्ताहव्यापी जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में श्रीमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा श्रीमान सिविल सर्जन सह अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. शास्त्री एवं डॉ. गौर , डॉ गौरव थावानी एवं श्री धीरज चौहान अस्पताल प्रबंधन के समन्वय में सप्ताहभर विभिन्न विभागों में विषयानुकूल गतिविधियाँ आयोजित की गईं। यह जागरूकता अभियान एसएनसीयू यूनिट, पीआईसीयू, एएनसी ओपीडी, प्रसूति वार्ड, बर्थ वेटिंग एरिया, पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी), चाइल्ड वार्ड में संचालित किया गया। प्रत्येक विभाग में माताओं एवं उनके परिजनों को स्तनपान के महत्व, सही तकनीक, जन्म के प्रथम घंटे में स्तनपान, छह माह तक केवल माँ का दूध तथा दो वर्ष या उससे अधिक समय तक पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्तनपान को प्राथमिकता देना, इससे जुड़े अंधविश्वास एवं भ्रांतियों को दूर करना तथा परिवार, समाज एवं राष्ट्र स्तर पर सहयोगी तंत्र को सुदृढ़ बनाकर स्तनपान को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करना था। साथ ही यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक स्तनपान कराने वाली माँ को ऐसा सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सहयोगपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जाए, जहाँ वह आवश्यकता पड़ने पर आत्मविश्वास के साथ अपने शिशु को स्तनपान करा सके। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ पूनम सिंघाल स्त्री रोग विशेषज्ञ, श्रीमती कृष्णा चौहान मेट्रन, कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर श्रीमती सीमा डेविड, एम एच कोऑर्डिनेटर ज्योति नागले,एसएनसीयू नर्सिंग ऑफिसर मनीषा, निधि ,रेखा एवं अपूर्वा, एएनसी ओपीडी नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती वंदना श्रीवास्तव,श्रीमती प्रियंका बडोले, कुमारी सोनाली कांबले, अरुण आशा कार्यकर्ता एवं सहयोगी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। *सप्ताहभर चले इस अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा उनके परिजनों को स्तनपान के वैज्ञानिक, पोषण संबंधी एवं स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देकर उन्हें स्वस्थ मातृत्व एवं स्वस्थ शिशु के प्रति जागरूक किया गया।*

Share: