inside story today

Header
collapse
...
Home / बुरहानपुर / सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में मनकक्ष विभाग का विशेष मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में मनकक्ष विभाग का विशेष मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित

2026-08-19  ZAFAR ALI  1 views

बुरहानपुर। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन सह अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मार्गदर्शन में मनकक्ष विभाग, जिला चिकित्सालय बुरहानपुर, जन जागृति संस्था और नगर निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्रीमती फोजिया सोडावाला द्वारा सीडब्ल्यूएसएन (CWSN) बालक छात्रावास बुरहानपुर में विशेष भ्रमण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्य उद्देश्य

छात्रावास में निवासरत मुख-बधिर एवं दृष्टिबाधित बच्चों—जो शारीरिक चुनौतियों के साथ मानसिक दबावों से भी जूझते हैं—के

  • शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की जांच,
  • भावनात्मक सुरक्षा,
  • आत्मनिर्भरता,
  • तथा आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

25 बच्चों की स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श

कार्यक्रम के दौरान मनकक्ष विभाग की टीम ने कुल 25 बच्चों की शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य स्क्रिनिंग की और प्रत्येक बच्चे को आवश्यकता अनुसार व्यक्तिगत परामर्श प्रदान किया।

सांकेतिक भाषा में संवाद एवं मार्गदर्शन देने में छात्रावास अधीक्षक श्री किशोर चौहान का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने बच्चों को सरल भाषा में महत्वपूर्ण बातें समझाईं।

CWSN
तुम्हारी शक्ति तुम्हारे अंदर है, बस उसे पहचानो – हर दिन एक नई शुरुआत है

बालकों को विशेष मार्गदर्शन

बच्चों को निम्न बिंदुओं पर जागरूक किया गया—

  • मानसिक स्वच्छता और सकारात्मक सोच का महत्व
  • आत्मविश्वास एवं तनाव नियंत्रण
  • भावनात्मक मजबूती और आत्मनिर्भरता
  • कठिन परिस्थितियों में सहायता कैसे लें

हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई

बच्चों तथा अधीक्षक को मानसिक एवं भावनात्मक सहायता के लिए उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी गई—

  • मनहीत ऐप
  • टेली मानस हेल्पलाइन 14416

ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे तत्काल और निःशुल्क सहायता प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम में उपस्थिति

इस जागरूकता कार्यक्रम में—

  • मनकक्ष विभाग, जिला चिकित्सालय बुरहानपुर की टीम
  • समाजसेवी एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्रीमती फोजिया सोडावाला
  • छात्रावास अधीक्षक श्री किशोर महाजन/चौहान
  • तथा छात्रावास में निवासरत सभी बालक

उपस्थित रहे।


Share: