inside story today

Header
collapse
...
Home / बुरहानपुर पुलिस / भगोरिया हाट बाजारों में विशेष जागरूकता अभियान — महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति पर जन-जागरूकता कार्यक्रम

भगोरिया हाट बाजारों में विशेष जागरूकता अभियान — महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति पर जन-जागरूकता कार्यक्रम

2026-08-19  ZAFAR ALI  2 views
बुरहानपुर पुलिस द्वारा आगामी भगोरिया पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य भगोरिया हाट में बड़ी संख्या में उपस्थित जनमानस को सुरक्षा, सतर्कता एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना– पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश,नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल,एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन मेंअभियान के संचालित किया गया। दिनांक 24.02.2026 को अधिकारियों द्वारा जिले में लगने वाले भगोरिया हॉट बाजार में उपस्थितआमजन से संवाद कर महिला सुरक्षा, साइबर ठगी से बचाव एवं नशा मुक्त समाज निर्माण हेतु प्रेरित किया गया। remote-cac8db0e-fa5c-45d0-990f-53e48aa112b4.jpg कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु महिलाओं के विरुद्ध अपराधों से बचाव एवं सहायता हेतु उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी। साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया सुरक्षा आदि विषयों पर जागरूकता। नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी एवं नशा छोड़ने हेतु प्रेरणा साथ ही उपस्थित लोगों को नशे छोड़ने हेतु शपथ भी दिलवाई गई। डायल-112, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं पुलिस सहायता सेवाओं की जानकारी। *थाना क्षेत्रवार आयोजित कार्यक्रम*: 1.*थाना खकनार क्षेत्र* — ग्राम दोईफोड़िया थाना प्रभारी खकनार श्री अभिषेक जाधव, महिला थाना प्रभारी श्री हरिसिंह रावत पुलिस स्टाफ द्वारा ग्राम दोईफोड़िया के भगोरिया हाट में महिला संबंधी, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 2.*थाना शाहपुर क्षेत्र* — ग्राम पीपरी थाना प्रभारी शाहपुर श्री अखिलेश मिश्रा स्टाफ द्वारा ग्राम पीपरी में आयोजित भगोरिया हाट में उपस्थित जनमानस को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति विषयों पर जागरूक किया गया। 3.*थाना निंबोला क्षेत्र* — ग्राम निंबोला थाना प्रभारी निंबोला श्री राहुल कांबले एवं पुलिस स्टाफ द्वारा ग्राम निंबोला में ग्रामीणों को उपस्थित कर महिला संबंधी अपराधों, साइबर अपराधों से बचाव एवं नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। *बुरहानपुर पुलिस की अपील*: किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 पर तत्काल सूचना दें। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। महिलाएं किसी भी समस्या में 181 महिला हेल्पलाइन का उपयोग करें। नशा मुक्त समाज निर्माण में सहयोग कर स्वयं भी नशे से दूर रहें एवं दूसरों को भी प्रेरित करें।

Share: