inside story today

Header
collapse
...
Home / बुरहानपुर / विहाररत जैन साधू संतो की सुरक्षा हेतु विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग हेतु श्री सकल जैन समाज ने ज्ञापन सौपा

विहाररत जैन साधू संतो की सुरक्षा हेतु विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग हेतु श्री सकल जैन समाज ने ज्ञापन सौपा

2026-08-19  ZAFAR ALI  2 views
बुरहानपुर । जैन समाज के आचार्यो एवं मुनि संतो के निर्देशानुसार पुरे भारत देश में वर्तमान समय में हो रही घटनाओ के परिपेक्ष में विहाररत जैन साधू संतो की सुरक्षा हेतु विशेष सुरक्षा व्यवस्था ,राष्ट्रिय संत सुरक्षा निति एवं आर्यिका माताजी दुर्घटना प्रकरण की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जाँच की मांग हेतु एक ज्ञापन भारत देश के गृहमंत्री अमित शाह ,म.प्र. मुख्यमंत्री मोहन यादव ,जिला कलेक्टर हर्ष सिंह ,जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के नाम ज्ञापन बुरहानपुर जिले के कलेक्टर कार्यालय परिसर में नगर बुरहानपुर के अनुविभागीय दंडाधिकारी महोदय अजमेर सिंह गौड़ को श्री सकल जैन समाज के उपस्थित जनसमुदाय ने ज्ञापन सौपा l ज्ञापन भेंट अवसर पर यह मांग की गई की घटना की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जाँच , प्रकरण की SIT अथवा न्यायायिक जाँच , घटना से सम्बन्धित CCTV फुटेज को सुरक्षित करना एवं दोषी पाए जाने पर दोषियों पर कठोरतम क़ानूनी कार्यवाही , संत सुरक्षा प्रोटोकोल के अंतर्गत विहाररत साधू संतो की सुरक्षा , विहार मार्गो पर प्रशासनिक समन्वय व्यवस्था , संवेदनशील क्षेत्रो में पुलिस सहयोग , ट्रेफिक नियंत्रण व्यवस्था , हाइवे एवं भीड़भाड़ क्षेत्रो में विशेष सुरक्षा व्यवस्था , राष्ट्रिय संत सुरक्षा निति भारत सरकार के अंतर्गत पैदल विहार करने वाले संतो को गाइडलाइन अनुसार सुरक्षा एसओपी ,संवेदनशील मार्गो पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ संतो के विरुद्ध अपराधो को विशेष संवेदनशील श्रेणी में रखे जाने की मांग बुरहानपुर जिले के साथ साथ सम्पूर्ण भारत देश के श्री सकल जैन समाज ने मांग की है l ज्ञापन भेंट अवसर पर श्री सकल जैन समाज बुरहानपुर के प्रमुख विवेक जैन , किरण हुमड जैन , जतनलाल सेठिया जैन , विमल सेठिया जैन , प्रियल जैन , पंकज कासलीवाल जैन , विरेन्द्र जैन , प्रकाश सेठी , त्रिलोक जैन , विमल पाटनी ,विनय हुमड जैन , राजेंद्र लुहाडिया जैन ,संतोष पाटनी जैन , जम्बुकुमार पहाड़िया जैन , प्रमोद जैन , दिलीप कासलीवाल जैन , आलोक पाटोदी जैन , संदीप जैन , दीपक भाई जैन , महावीर प्रसाद सोनी जैन ,शुभम खीचा जैन ,भागचंद गंगवाल जैन , फोपनार क्षेत्र से ओमप्रकाश जैन , मह्नेद्र जैन , शाहपुर से संदीप जैन , धर्मेन्द्र जैन , दापोरा से मुन्ना जैन के साथ साथ बड़ी संख्या में श्री सकल जैन समाज बुरहानपुर जिले के जैन धर्म के समस्त अनुयायीगण महिलाये एवं पुरुष उपस्थित थे l ज्ञापन का वाचन जैन समाज के कर्मठ कार्यकर्ता महेंद्र जैन ने किया एवं उपरोक्त जानकारी जयकुमार जैन एवं दिलीप कासलिवाल जैन ने दी l

Share: