रायसेन में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कांग्रेस का काम सिर्फ भ्रम फैलाने का है।
रायसेन में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री और क्षेत्रीय सांसद शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का काम केवल भ्रम फैलाना रह गया है उन्होंने कहा कि जी राम जी योजना को लेकर कांग्रेस लगातार झूठ और भ्रामक प्रचार कर रही है जबकि यह योजना ग्रामीण भारत के लिए बड़ा परिवर्तन लाने वाली है।मीडिया से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस नई योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाएगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने मनरेगा में मौजूद कमियों को दूर करते हुए एक नई और अधिक प्रभावी योजना तैयार की है ताकि ग्रामीण विकास को नई गति मिल सके।कृषि मंत्री
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत पहले प्रस्तावित बजट 88 हजार करोड़ रुपये था जिसे बढ़ाकर 1 लाख 51 हजार 282 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इस बढ़े हुए बजट का सीधा लाभ गांवों तक पहुंचेगा।उन्होंने बताया कि इस धनराशि से विकसित ग्राम पंचायत का प्लान तैयार किया जाएगा जिसकी रूपरेखा ग्राम सभा द्वारा बनाई जाएगी। इससे गांवों की जरूरतों के अनुसार योजनाएं बनेंगी और उनका क्रियान्वयन भी गांव स्तर पर ही होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सच्चाई से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है जबकि सरकार का लक्ष्य ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह योजना केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेगीए बल्कि जमीनी स्तर पर बदलाव लाएगी।उन्होंने कहा कि सरकार किसानोंए मजदूरों और ग्रामीण युवाओं के हित में लगातार काम कर रही है और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम साफ दिखाई देंगे।