inside story today

Header
collapse
...
Home / मध्यप्रदेश / भावांतर योजना में सोयाबीन फसल का पंजीयन 3 अक्टूबर से प्रारंभ  

भावांतर योजना में सोयाबीन फसल का पंजीयन 3 अक्टूबर से प्रारंभ  

2026-08-19  ZAFAR ALI  1 views
बुरहानपुर ।   जिले में सोयाबीन फसल का रकबा लगभग 15000 हेक्टर. में हैं| मध्य प्रदेश शासन द्वारा सोयाबीन उत्पादक किसानो के लिए भावान्तर योजना लागु की गयी भावान्तर योजना में पंजीयन के लिए 09 सहकारी समितियों को पंजीकृत किया गया हैं आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था, तुकईथड, सिरपुर, सीवल, धुलकोट, नावरा, दर्यापुर, खकनार, देडतलाई एवं इमार्गिद समिति कृषि उपज मंडी रेणुका रोड बुरहानपुर हैं| इसके अतिरिक्त किसान एम.पी ऑनलाईन, ग्राहक सुविधा केंद्र, लोक सेवा केन्द्र , निजी व्युक्तियों द्वारा संचालित साईबर केफे एवं ,एम.पी. किसान एप्प पर पंजीयन कराने के लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन, समग्र सदस्य आई.डी., भू-अधिकार पुस्तिका, खसरा, वनाधिकार पटृटा की प्रति, आधार की प्रति, मोबाईल नंबर की जानकारी रखा जाना अनिवार्य होगा | योजना अंतर्गत किसानो को माडल मूल्य एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य के अंतर की राशि की गणना के आधार पर भावान्तर की राशि किसानो के खाते में दी जायेगी, भावान्तर योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इ-उपार्जन पोर्टल पर किसान को पंजीयन कराना अनिवार्य होगा| पंजीयन की अवधी 03 अक्टूबर 2025 से 17 अक्टूबर 2025 तक होगी| पंजीकृत किसानो को कृषि उपज मंडी में सोयाबीन उपज विक्रय करना होगी| सोयाबीन उपज का विक्रय 24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक करना होगा| सोयाबीन का समर्थन मूल्य रु. 5328/- प्रति क्विंटल हैं| भावान्तर योजना के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान तथा विकास खंड स्तर पर नोडल अधिकारी SDM होंगे|

Share: