inside story today

Header
collapse
...
Home / बुरहानपुर / सिलेंडर के भाव में हुई वृद्धि एवं किल्लत को लेकर युवक कांग्रेस ने शनवारा चौराहे पर सिलेंडर को पुष्पमाला पहनाकर अर्थी निकाली

सिलेंडर के भाव में हुई वृद्धि एवं किल्लत को लेकर युवक कांग्रेस ने शनवारा चौराहे पर सिलेंडर को पुष्पमाला पहनाकर अर्थी निकाली

2026-08-19  ZAFAR ALI  3 views
देशभर में सिलेंडर के भाव में हुई वृद्धि एवं किल्लत को लेकर युवक कांग्रेस बुरहानपुर के अध्यक्ष ठाकुर देवेश्वर सिंह के नेतृत्व मैं शनवारा चौराहे पर सिलेंडर को पुष्पमाला पहनाकर उसकी अर्थी निकाली गई तथा शहर के विभिन्न होटल पर सिलेंडर की अर्थी ले जाकर संचालकों से गैस की किल्लत एवं मूल्य में वृद्धि को लेकर आ रही परेशानियों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर देवेश्वर सिंह, जिला अध्यक्ष अर्जुन जंगले , पूर्व पार्षद के.डी.पटेल, कांग्रेस प्रवक्ता निखिल खंडेलवाल, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरिता भगत, NSUI जिला अध्यक्ष सोहराब कुरैशी, अश्विन पाटील ,अजय ठाकुर, कुणाल पवार, असलम पार्षद , इमरान भाई, दानिश , आकाश कनौसिया आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे

Share: