inside story today

Header
collapse
...
Home / बुरहानपुर पुलिस / पुलिस थाना नेपानगर को चोरी के प्रकरण मे मिली सफलता

पुलिस थाना नेपानगर को चोरी के प्रकरण मे मिली सफलता

2026-08-19  ZAFAR ALI  2 views
बुरहानपुर। थाना नेपानगर चौकी नावरा पुलिस द्वारा घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात चोरी करने वाले 02 आरोपियों को सोने चांदी के जेवरात के साथ किया गिरफ्तार। सोने की झुमकी ,चांदी की पायजेब एवं चांदी की चैन कुल कीमती 01 लाख 50 हजार रूपयें का चोरी का मशरूका जप्त। संक्षिप्त विवरणः*-दिनांक 24.03.2026 को फरियादी विजय निवासी ग्राम केरपानी द्वारा रिपोर्ट किया कि उसके द्वारा सोने चांदी के जेवरात घर में पेटी में ताला लगाकर रखे थे, फरियादी अपने परिवार के साथ बाजार गया था वापस आकर उसने पेटी को देखा तो पेटी का ताला टूटा हुआ था तथा उसमें रखी सोने की झुमकी तथा चांदी की पायजेब एवं चांदी की चैन नहीं थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर पेटी का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात कुल कीमती करीबन 01 लाख 50 हजार रूपये के चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना नेपानगर में अपराध क्रमांक 94/2026 धारा 305 (a), 331 (1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री देवेन्द्र पाटीदार व्दारा दिये गये निर्देशो के पालन में फरार, उद्दघोषित आरोपियो एवं चोरी के प्रकरणो में फरार चल रहे आरोपियो की धर पकड़ करने हेतु निर्देशित किया जा रहा था। इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंतरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानु जासयवाल एवं चौकी प्रभारी उनि हेमेन्द्र सिंह चौहान द्वारा पुलिस टीम का गठन कर चोरी की घटनाओं में आरोपियों की तलाश प्रारम्भ की गई। गठित टीम द्वारा प्रकरण में संदेही आमीन तथा रमजान को पुछताछ हेतु पुलिस चौकी नावरा लेकर आये। जिनसे चोरी के संबंन्ध में तकनिकी एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ करने पर उनके द्वारा सोने चांदी के जेवरात चोरी करना स्वीकार किया। आरोपीगण आमीन पिता बरकत जाति मुल्तानी तथा रमजान पिता मोहम्मद दोनो निवासी ग्राम केरपानी को आज दिनांक 28/03/26 को गिरफ्तार कर आरोपीगण से सोने की झुमकी तथा चांदी की पायजेब एवं चांदी की चैन कुल कीमती 01 लाख 50 हजार रूपयें का मशरूका जप्त किया गया।आरोपीयो से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है। *गिरफ्तार आरोपीगण* (1).*आमीन पिता बरकत मुल्तानी उम्र 19 निवासी ग्राम केरपानी थाना नेपानगर* (2).*रमजान पिता मोहम्मद उम्र 21 निवासी ग्राम केरपानी थाना नेपानगर* *आरोपियो से जप्त मश्रुका*: *सोने की झुमकी ,चांदी की पायजेब एवं चांदी की चैन कुल कीमती 01 लाख 50 हजार रूपयें का चोरी का मशरूका जप्त।* *महत्वपूर्ण भूमिका*: थाना प्रभारी नेपानगर ज्ञानू जायसवाल ,चौकी प्रभारी नावरा उनि हेमेन्द्र सिंह चौहान, प्रआर संदीप पटेल, प्रआर दीपक राजपूत, प्रआर सुभाष मोरे, आर संदीप वानखेडे, सैनिक सुनील मगरे एवं सैनिक मन्नुलाल का सराहनीय योगदान रहा है।

Share: