inside story today

Header
collapse
...
Home / बुरहानपुर / सेवासदन महविद्यालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जनजागरूकता का लिया संकल्प

सेवासदन महविद्यालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जनजागरूकता का लिया संकल्प

2026-08-19  ZAFAR ALI  1 views
बुरहानपुर। सेवासदन महाविद्यालय, बुरहानपुर द्वारा ’विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के अवसर पर एनसीसी इकाई द्वारा पोस्टर निर्माण गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा आकर्षक एवं संदेशपूर्ण पोस्टर तैयार किए जिसमें तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों एवं इसके कारण होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को दर्शाया गया। विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने का मुख्य उद्देष्य तंबाकू और निकोटीन की लत के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों एवं जनमानस को जागरूक करना होता है। उक्त कार्यक्रम की सफलता पर सेवासदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंहजी ठाकुर, सचिव श्री हसमुखलाल जरीवाला, प्राचार्य डाॅ. एस.एम. शकील सहित महाविद्यालयीन स्टाॅफ ने सराहना की। उक्त कार्यक्रम एनसीसी केप्टन सुशील माहेश्वरी एवं लेफ्टिनेंट रिया ठाकुर के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

Share: