inside story today

Header
collapse
...
Home / बुरहानपुर / जन जन का सहयोग अपराधो में कमी व् यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु सहायक सिद्ध होगा - जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी

जन जन का सहयोग अपराधो में कमी व् यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु सहायक सिद्ध होगा - जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी

2026-08-19  ZAFAR ALI  2 views
बुरहानपुर । समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा एतिहासिक जिला पर्यटन नगरी बुरहानपुर में नवागत पदस्थ जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी से की सौजन्य भेंट व किया भावभीना स्वागत l इस अवसर पर जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के संरक्षक व् संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन, अध्यक्ष डॉ किरण सिंह , कोषाध्यक्ष मेहुल जैन , संस्था के कार्यकारिणी व सदस्य सर्व श्री रजनी गट्टानी , अरुण जोशी , रविन्द्र महाजन , आर एस ठाकुर , देवचंद शर्मा , उपस्थित थे l नवागत जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने सौजन्य भेंट दौरान कहा की इस जिले में अपराधो में कमी और यातायात व्यवस्था में जन जन का सहयोग ही इस कार्य को सफलता दिलाएगा l मुझे ज्ञात है की इस शहर का जनमानस मिलनसार , भाईचारा ,एवं एकता की मिसाल कायम करता है l और मुझे पूरी उम्मीद है की जहा भी मुझे जन जन के सहयोग की आवश्यकता होगी आप सभी लोग सहभागी बनकर इस जिले में शांति व्यवस्था कायम करने में सहयोग प्रदान करेगे l

Share: