inside story today

Header
collapse
...
Home / बुरहानपुर पुलिस / चैत्र नवरात्रि ,रामजी स्थापना एवं धार्मिक आयोजनों को लेकर आयोजकों की बैठक संपन्न

चैत्र नवरात्रि ,रामजी स्थापना एवं धार्मिक आयोजनों को लेकर आयोजकों की बैठक संपन्न

2026-08-19  ZAFAR ALI  2 views
बैठक में आयोजक समिति के सदस्यों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में आज दिनांक 17.03.2026 को थाना शिकारपुरा एवं थाना निंबोला में आगामी चैत्र नवरात्रि, माताजी स्थापना एवं रामजी स्थापना के संबंध में आयोजक समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी द्वारा समिति सदस्यों से चर्चा कर स्थापना,चल समारोह एवं विसर्जन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी आयोजन निर्धारित समय एवं अनुमति के अनुसार ही किए जाएं। चल समारोह के दौरान निर्धारित मार्ग का ही पालन किया जाए, मार्ग परिवर्तन बिना अनुमति के न किया जाए। डीजे/लाउडस्पीकर का उपयोग निर्धारित समय एवं ध्वनि सीमा के अनुसार ही किया जाए। किसी भी प्रकार के भड़काऊ गीत, नारे या गतिविधियों से पूर्णतः बचें। आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु वाहन निर्धारित स्थानों पर ही पार्क किए जाएं। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर स्वयंसेवक तैनात कर व्यवस्था बनाए रखें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। बैठक में थाना स्टाफ एवं आयोजक समिति के सदस्यों शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। *बुरहानपुर पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि सभी धार्मिक आयोजन शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।*

Share: