मद्यप्रदेश के नीमच आए प्रदेश congress अध्यक्ष जीतू पटवारी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। उन पर कालिख फेंके। उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
दरअसल,जीतू पटवारी सोमवार को ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ यात्रा लेकर नीमच पहुंचे थे। दोपहर करीब एक बजे उनका काफिला 40 सर्किल से गुजरा। पटवारी गाड़ी के ऊपर बैठे थे। तभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उन पर काले झंडे फेंके।
Table of Contents
फेंकी गई स्याही पटवारी पर नहीं पड़ी, लेकिन कुछ पुलिस अधिकारियों की वर्दी पर गिरी।
congress कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। जबकि भाजपा कार्यकर्ता ‘गली-गली में शोर है, राहुल गांधी चोर है’ के नारे लगा रहे थे।
प्रदेश congress अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला भी फूंका
एक तरफ जीतू पटवारी का काफिला दूसरी ओर प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को काबू में किया। भारत माता चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी का पुतला भी फूंका।
पटवारी के जाने के बाद गंगाजल छिड़का
जीतू पटवारी के नीमच से जाने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारत माता चौराहे पर गंगाजल का छिड़काव कर शहर का शुद्धीकरण किया। उनका कहना है मातृ शक्ति का अपमान करने वाले व्यक्ति के आने से शहर अपवित्र हो गया था।