तेंदुए ने बकरी का किया शिकार, बचाने गए चरवाहे पर हमला – ग्रामीणों में दहशत का माहौल

कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र के उबरा गांव में तेंदुए ने बकरी का शिकार करते हुए एक चरवाहे पर हमला कर दिया। घायल को बरही अस्पताल में भर्ती कराया गया। वन विभाग ने इलाके में सुरक्षा बढ़ाई और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी।