निगम की टीम नहीं पहुंची तो दो युवक नाले में उतरे।
सतना के ईदगाह चौराहा क्षेत्र में शनिवार रात एक गाय नाले में गिर गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर निगम को सूचना दी। निगम के न पहुंचने पर दो युवक नाले में उतरे और रस्से की मदद से गाय को बचाने की कोशिश की।
.
एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया को सोशल मीडिया से घटना की जानकारी मिली। उन्होंने नगर निगम की टीम को सूचित किया। इसके बाद निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर गाय को सुरक्षित बाहर निकाला।
एक घंटे के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाय अचानक चलते-चलते खुले नाले में गिर गई थी। राहगीरों ने निगम को सूचना दी। काफी देर तक कोई मदद नहीं पहुंची। स्थानीय युवकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना रेस्क्यू शुरू किया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद गाय को सुरक्षित निकाल लिया गया।