inside story today

Header
collapse
...
Home / बुरहानपुर / मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम न केवल छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को सुधार करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य भी करते हैं! मनकक्ष विभाग

मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम न केवल छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को सुधार करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य भी करते हैं! मनकक्ष विभाग

2026-08-19  ZAFAR ALI  3 views
बुरहानपुर। कॉलेज विद्यार्थियों में बढ़ते आत्महत्या के मामलों को देखते हुए जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मनकक्ष विभाग द्वारा शासकीय महाविद्यालय धूलकोट में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं आत्महत्या रोकथाम विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मनकक्ष प्रभारी डॉ. नयन मालवीय ने आत्महत्या के कारण, लक्षण एवं समय पर पहचान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। नर्सिंग ऑफिसर कुमारी विनीता खातरकर ने युवाओं में बढ़ती सोशल एंग्जायटी एवं उसके प्रबंधन के उपाय बताए। सीनियर नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती सीमा डेविड ने मानसिक समस्याओं के समाधान, मनहित ऐप, टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 एवं “गेटकीपर मित्र” की भूमिका पर जानकारी दी। शिक्षकों को काउंसलिंग सेल की आवश्यकता एवं उपयोगिता से अवगत कराया गया। *कार्यक्रम का उद्देश्य- विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उन्हें भावनात्मक रूप से सशक्त बनाना तथा आत्महत्या की घटनाओं को रोकना रहा।* *अध्यक्ष भील जनजाति एवं शिक्षा विभाग श्रीमान संतोष दागोडे ने युवाओं से समस्याओं पर खुलकर संवाद करने की अपील की।* कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. कन्हैया चौहान, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। *मुख्य संदेश: “जीवन अमूल्य है – हर समस्या का समाधान संवाद और सहयोग से संभव है!*

Share: