inside story today

Header
collapse
...
Home / मध्यप्रदेश / मुख्यमंत्री पर विवादित टिप्पणी करने वाले स्वामी पर कार्रवाई की मांग, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा में एसपी को दिया ज्ञापन

मुख्यमंत्री पर विवादित टिप्पणी करने वाले स्वामी पर कार्रवाई की मांग, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा में एसपी को दिया ज्ञापन

2026-08-19  ZAFAR ALI  2 views
  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर आपत्तिजनक विवादित टिप्पणी करने वाले स्वामी पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाने की मांग को लेकर शनिवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने एसपी कार्याल्य पहुंचकर एसपी देवेंद्र पाटीदार को ज्ञापन दिया। प्रदेश महासचिव विशाल यादव ने कहा कि सोशल मीडिया पर स्वामी आनंद स्वरूप ने एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित पिछड़े वर्ग के नेताओं के प्रति आपत्तिजनक विवादित टिप्पणी की है। स्वामी द्वारा पहले भी भारतीय संविधान और डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति विवादित टिप्पणियां की थी। प्रदेशभर में यादव समाज इस आपत्तिजनक विवादित टिप्पणी का विरोध कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। अगर जल्द आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं किया गया तो यादव समाज आंदोलन के लिए मजबूर होगा।

Share: