Sunday, February 1, 2026
Home मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा में लोकायुक्त का छापा, 10000 की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का अधिकारी पकड़ाया

छिंदवाड़ा में लोकायुक्त का छापा, 10000 की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का अधिकारी पकड़ाया

by INSIDE STORY TODAY
5 views
A+A-
Reset

छिंदवाड़ा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त ने एक और सख्त कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने अमरवाड़ा विकासखंड में पदस्थ ब्लॉक एकेडमिक कोऑर्डिनेटर (बीएसी) सत्येंद्र जैन को 10 हजार रुपये की घूस लेते समय पकड़ा। आरोपी अधिकारी पर आरोप है कि वह एक निजी स्कूल से जुड़ी सीएम हेल्पलाइन की शिकायत को बंद कराने के बदले लगातार पैसों की मांग कर रहा था।
मामला तब सामने आया जब यूनिक पब्लिक स्कूल के संचालक ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके स्कूल के खिलाफ दर्ज सीएम हेल्पलाइन शिकायत को नस्तीबद्ध करने के एवज में बीएसी द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी। प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर लोकायुक्त ने जाल बिछाने की योजना बनाई।
मंगलवार शाम छिंदवाड़ा के चक्कर रोड स्थित आईसीएच के पास जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से तय रकम ली, लोकायुक्त टीम ने उसे मौके पर दबोच लिया। केमिकल युक्त नोटों के कारण हाथ धुलाने पर गुलाबी रंग आने से रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई ।
लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

You may also like

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser