inside story today

Header
collapse
...
Home / बुरहानपुर / डॉ दर्पण टोके बनें जिला अस्पताल के सिविल सर्जन, पदभार संभालने पर अस्पताल कर्मचारियों ने किया स्वागत

डॉ दर्पण टोके बनें जिला अस्पताल के सिविल सर्जन, पदभार संभालने पर अस्पताल कर्मचारियों ने किया स्वागत

2026-08-19  ZAFAR ALI  2 views
बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह के आदेश पर जिला अस्पताल के डॉक्टर दर्पण टोके को आगामी आदेश तक सिविल सर्जन का पदभार दिया गया है‌ मंगलवार दोपहर। 11 बजे डॉक्टर दर्पण टोके ने जिला अस्पताल पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन सहित कर्मचारियों ने नवागत सिविल सर्जन का पुष्पहार से स्वागत किया। दरअसल लोक स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिविल सर्जन डॉक्टर प्रदीप मोजेश को 4 साल पुराने मामले में निलंबित किया गया है, इसके बाद जिला अस्पताल सिविल सर्जन पद रिक्त होने पर कलेक्टर हर्ष सिंह ने दर्पण टोके को प्रभारी बनाया है‌। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉक्टर दर्पण टोके ने सभी कर्मचारियों का आभार माना। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का बेहतर करने के लिए प्रयास किया जाएगा। अस्पताल में मरीजों बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले यह हमारी प्राथमिकता रहेगी साथ ही अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करेंगे।

Share: