inside story today

Header
collapse
...
Home / बुरहानपुर पुलिस / बुरहानपुर जिले में पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच होली,धूलंडी त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

बुरहानपुर जिले में पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच होली,धूलंडी त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

2026-08-19  ZAFAR ALI  2 views
पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा। पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्वयं जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुलिस प्रशासन की सतर्कता और बेहतर प्रबंधन के चलते जिले में कहीं भी कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई। होली के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में जिलेभर में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी। पुलिस बल द्वारा मुख्य बाजारों, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख चौक-चौराहों पर लगातार निगरानी रखी गई। होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों मैं लगे फोर्स और ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी रखी गई, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। होली, धूलंडी त्योहार के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश ,नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में जिलेभर में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी। अधिकारियों द्वारा फील्ड में रहकर सभी संवेदनशील मुख्य बाजारों, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख चौक-चौराहों पर सतत भ्रमण कर निरीक्षण किया। और सुरक्षा व्यवस्था मैं लगे अधिकारी कर्मचारियों को समय-समय पर आवश्यक निर्देश देते हुए निगरानी रखी। जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, शांति बनी रही। पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा कानून व्यवस्था में लगे अधिकारी कर्मचारियों को शांतिपूर्ण ढ़ंग से त्योहार को संपन्न कराने हेतु मुस्तैदी की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया। बुरहानपुर जिले के नागरिकों ने पुलिस प्रशसन की सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता की सराहना की।

Share: