inside story today

Header
collapse
...
Home / मध्यप्रदेश / ईद मिलन समारोह का हुआ आयोजन,जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अफसरों के साथ पत्रकार हुए शामिल

ईद मिलन समारोह का हुआ आयोजन,जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अफसरों के साथ पत्रकार हुए शामिल

2026-08-19  ZAFAR ALI  1 views

बुरहानपुर. ईद के मौके पर बस स्टैंड स्थित होटल पंचवाटिका में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अफसर, सामाजिक संगठनों के लोग और शहर के पत्रकार भी शामिल हुए।

पत्रकार रजा खान, शेख सत्तार द्वारा आयोजित इस ईद मिलन समारोह में भाई-चारा और एकता देखने को मिली। ईद के मौके पर एक ही स्थान पर सभी लोगों ने मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुकारकबाद दी। हर साल ईद के मौके पर होने वाले इस अनोखे ईद मिलन समारोह में पूर्व सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने भी हिस्सा लिया। सुबह से लेकर दोपहर तक शहर के जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अफसरों और पत्रकारों ने शामिल होकर एक-दूसरे को ईद की मुकारकबाद दी।


Share: