inside story today

Header
collapse
...
Home / बुरहानपुर पुलिस / अवैध गौवंश तस्करो के विरुद्ध थाना गणपति नाका की प्रभावी कार्यवाही

अवैध गौवंश तस्करो के विरुद्ध थाना गणपति नाका की प्रभावी कार्यवाही

2026-08-19  ZAFAR ALI  3 views
टीन शेड में ठूस ठूस कर क्रूरता पूर्वक बांधकर रखें 35 नग गोवंश को गणपति नाका पुलिस ने किया जप्त। बुरहानपुर। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री देवेंद्र पाटीदार व्दारा दिये गये निर्देशो के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंतरसिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में निरीक्षक सुरेश महाले थाना प्रभारी थाना गणपति नाका को सूचना मिली की रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे ताज बाग कॉलोनी मे आजम के टीन शेड का एक कमरा बना हुआ है जिसमे गाय एवं बछडे वध हेतु भरकर रखे है। सूचना तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारी को बताई गई। तत्काल टीम गठित कर टीम के द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे ताज बाग कॉलोनी मे आजम के टीन शेड पर दबीश दी गई।आजम पिता जफर एवं उसका भाई पीरू उर्फ अकरम पिता जफर बाहर निकले जो पुलिस को देखकर पास खड़ी मोटर साइकल स्टार्ट कर मोटर सायकल पर दोनों बैठकर मोके से भाग गए भागते समय उनमे से किसी एक का मोबाईल गिर गया मौके पर गिर गया। टीन सेट में चेक करते हुए जिसमे ठूस ठूस कर निर्दयता पूर्वक 35 नग गौवंश के चारों पैर एवं मुंह को क्रूरता पूर्वक बांधकर वध हेतु और रखा हुआ था। जहां पर दो लोहे की कुल्हाड़ी, दो नग लोहे के छूरे,जियो भारत कंपनी का कि पेड वाला मोबाईल जप्त किया गया। हमाराह फोर्स की मदद से गोवंश के पैरों एवं मुंह पर बांधी रस्सी को खोला गया।दोनो आरोपी के विरूध्द विधिवत अवैध गौवंश वध के तहत कार्यवाही कर आरोपी के विरुद्ध थाना गणपति नाका पर अपराध क्रमांक 55/26 धारा 4,6, गौवश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं 11(क)(ड) पशु क्रूरता अधिनियम 1960 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। फरार आरोपी की तलाश जारी है । जिले मे अवैध गौवंध तस्करों के विरूध्द निरंतर कार्यवाही जारी है। *जप्ती* *35 नग गोवंश , 02 नग कुल्हाड़ी, 02 नग लोहे के छूरे, 01 नग जियो भारत कंपनी का किपेड वाला मोबाईल कुल कीमती 91000 ₹.की जप्ती की गई।* *प्रकरण में फरार आरोपीगण का नाम*:- 1.*आजम पिता जफर निवासी ताजबाग कॉलोनी थाना गणपति नाका* 2.*पीरु उर्फ अकरम पिता जफर निवासी ताजबाग कॉलोनी थाना गणपति नाका* *सराहनीय भुमीका* निरीक्षक सुरेश महाले सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक गुरदीप ,प्रधान आरक्षक आनंद, प्रधान आरक्षक संतोष चौहान, प्रधान आरक्षक लक्ष्मण ,आरक्षक विनोद परिहार प्रधान आरक्षक जितेंद्र पाल की सराहनीय भूमिका रही।

Share: