inside story today

Header
collapse
...
Home / बुरहानपुर / उड़ान लिनेस क्लब बुरहानपुर की ओर से अक्षय तृतीया पर वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों को फल मिठाई बिस्कुट का वितरण

उड़ान लिनेस क्लब बुरहानपुर की ओर से अक्षय तृतीया पर वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों को फल मिठाई बिस्कुट का वितरण

2026-08-19  ZAFAR ALI  1 views
बुरहानपुर। आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 रविवार दोपहर 12:00 बजे रेन बसेरा में जाकर उड़ान लिनेस क्लब बुरहानपुर के सदस्यों ने वृद्ध आश्रम में रह रहे वृद्ध जनों को नाश्ता,फल ,आम केले, बिस्कुट, और खाना खिलाया गया सभी वृद्ध जनों ने खाना खाकर हमें खूब दिल से बहुत सारे आशीर्वाद दिए उनके चेहरे की मुस्कान देखकर हमारा दिल खुशी से खिल गया अक्षय तृतीया पर लोग सोना खरीदते हैं चांदी खरीदते हैं ढेर सारी सामग्री खरीदते हैं पर क्लब अध्यक्ष सरोज ठाकुर ने कहा हम सभी ने बुजुर्गों का आशीर्वाद ले अपने आप को बहुत ही खुश नसीब समझा सही मायने में हमने उनके दिलों से मिला आशीर्वाद हम सबके लिए बहुत बड़ा उपहार है वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के चेहरे की मुस्कान और उनका आशीर्वाद ही हमारे लिए सबसे बड़ा उपहार और गिफ्ट है इस अवसर पर क्लब मेंबर अंजू कट्टरवार , उपाध्यक्ष इशरत सिद्दीकी कल्पना ठाकुर माधवी सोनोने ,सुहानी ठाकुर , ,बबीता ठाकुर सुनीता ठाकुर निओम ठाकुर आशीष ठाकुर आदि उपस्थित थे

Share: