inside story today

Header
collapse
...
Home / बुरहानपुर / अर्चना चिटनिस ने ताजबाग-अंसार नगर में 28 लाख से सड़क व नाली निर्माण का किया भूमिपूजन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

अर्चना चिटनिस ने ताजबाग-अंसार नगर में 28 लाख से सड़क व नाली निर्माण का किया भूमिपूजन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

2026-08-19  ZAFAR ALI  1 views
बुरहानपुर। शहर के वार्ड क्रमांक 26, राजेंद्र प्रसाद वार्ड अंतर्गत ताजबाग-अंसार नगर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को गति देते हुए विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने लगभग 28 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीमेंटीकृत सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस महत्वपूर्ण कार्य के प्रारंभ होने से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही सड़क एवं जल निकासी की समस्या के समाधान की दिशा में ठोस पहल मानी जा रही है। remote-c8e7c48d-6e35-412b-9ca4-56a8a9de5c2a.jpg इस अवसर पर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस एवं महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल का भव्य स्वागत किया। नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और अपनत्व का माहौल देखने को मिला। इस परियोजना के तहत लगभग 24 लाख रुपए की लागत से उच्च गुणवत्ता वाली सीमेंटेड सड़क का निर्माण किया जाएगा, वहीं जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगभग 4 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण कार्य भी स्वीकृत किया गया है। सड़क एवं नाली निर्माण का यह संयुक्त कार्य क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा देगा। ताजबाग-अंसार नगर के हाजी हमीद खान काटनवाले, सैयद तारीक एवं मो.अकिल सहित क्षेत्र के नागरिकों ने बताया कि वे वर्षों से इस मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे। बरसात के दिनों में यहां की स्थिति अत्यंत दयनीय हो जाती थी। सड़क पर कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं के लिए यह मार्ग अत्यंत कष्टदायक हो जाता था। भूमिपूजन के अवसर पर श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क एवं नाली निर्माण जैसे कार्य सीधे तौर पर नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाते हैं और ऐसे कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ एवं समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। *नागरिकों ने की सराहना, बताया संवेदनशील जनप्रतिनिधि* इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) की कार्यशैली की खुलकर प्रशंसा की। नागरिकों ने कहा कि उन्होंने आज तक इतनी सक्रिय, जागरूक और संवेदनशील जनप्रतिनिधि नहीं देखी, जो हर समस्या को गंभीरता से लेकर त्वरित समाधान के लिए तत्पर रहती हों। उन्होंने कहा कि श्रीमती चिटनिस “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही हैं और उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात ताजबाग-अंसार नगर के एक बड़े हिस्से के नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा, आवागमन सुगम होगा तथा जलभराव की समस्या से स्थायी राहत प्राप्त होगी। यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगी। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, संभाजीराव सगरे, धनराज महाजन, गौरव शुक्ला, अबरार अहमद, रितेश सरोदे, एजाज अशरफी, चिंतामन महाजन, कैलाश पारिख, रुद्रेश्वर एंडोले, अजहर उल हक, अब्दुल शाहिद, शोएब औलिया, हाजी हमीद खान काटनवाले, सैयद तारीक, मोहम्मद अकील, मो.अहफाज, सैयद राशिद एवं आरिफ हुसैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share: