inside story today

Header
collapse
...
Home / बुरहानपुर / आम आदमी पार्टी बुरहानपुर की 51 सदस्यीय नवीन कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र वितरित

आम आदमी पार्टी बुरहानपुर की 51 सदस्यीय नवीन कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र वितरित

2026-08-19  ZAFAR ALI  2 views
बुरहानपुर। आम आदमी पार्टी जिला बुरहानपुर की नवगठित 51 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश सचिव रियाज़ फारुक खोकर, प्रदेश सहसचिव शादिक अख्तर एवं जिला अध्यक्ष शरीफ़ शालीमार की गरिमामयी उपस्थिति में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रदेश सचिव रियाज़ फारुक खोकर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाकर आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना ही पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से ईमानदारी, समर्पण एवं सक्रियता के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश सहसचिव शादिक अख्तर ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा पार्टी आगामी जनहित के मुद्दों पर और अधिक मजबूती से कार्य करेगी। जिला अध्यक्ष शरीफ़ शालीमार ने सभी नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि बुरहानपुर जिले में संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क अभियान को और गति दी जाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ कार्य कर पार्टी को मजबूत बनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान सभी नवनियुक्त सदस्यों ने पार्टी की विचारधारा एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

Share: