inside story today

Header
collapse
...
Home / बुरहानपुर / -गर्भावस्था में महिलाओं के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण

-गर्भावस्था में महिलाओं के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण

2026-08-19  ZAFAR ALI  1 views
बुरहानपुर। जिला चिकित्सालय बुरहानपुर की एएनसी (ANC) ओपीडी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बुरहानपुर एवं सिविल सर्जन-सह-अधीक्षक के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के अंतर्गत कुल 40गर्भवती माताओं की प्रसव पूर्व शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया। जिसके अंतर्गत 4 गर्भवती माता गंभीर गर्भावस्था वाली चिन्हित की गई ,जिसके बारे में परिजन एवं स्वास्थ्य कर्मी को समझाइश दे दी गई है! इस दौरान गर्भवती माताओं को गर्भावस्था में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व तथा प्रसव पूर्व, प्रसव के समय एवं प्रसव के बाद माता व नवजात शिशु की देखभाल संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही सहायता हेतु टोल फ्री नंबर (प्रसव पूर्व/बाद ) 080-47093146/47, सुमन हेल्पलाइन 9098640869, सुमन सखी व्हाट्सएप 9770905942 तथा टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 की जानकारी भी साझा की गई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में आई गर्भवती माताओं का उनके परिजनों द्वारा स्वागत किया गया तथा परिजनों को गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण, नियमित जांच, समय पर दवा और मानसिक सहयोग देने की जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया। *कार्यक्रम का उद्देश्य --गर्भवती माताओं की समग्र जांच व उपचार, सुरक्षित गर्भावस्था, मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना है।* इस अवसर पर स्त्री रोग विभाग प्रमुख डॉ. रेहाना बोहरा, मनकक्ष प्रभारी एवं सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सीमा डेविड, नर्सिंग ऑफिसर सोनाली, विनीता, डाटा एंट्री ऑपरेटर निकिता, सहयोगी स्टाफ, स्वास्थ्य कर्मी, आशा कार्यकर्ता बहनें, गर्भवती माताएं एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। *कार्यक्रम के माध्यम से सुरक्षित मातृत्व, नियमित जांच और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।*

Share: