inside story today

Header
collapse
...
Home / बुरहानपुर / ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल ने ग्राम रायपुरा जिला बुरहानपुर में लगया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल ने ग्राम रायपुरा जिला बुरहानपुर में लगया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

2026-08-19  ZAFAR ALI  2 views

बुरहानपुर। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 11 नवम्बर, मंगलवार को पंचायत कार्यलय, ग्राम रायपुरा बुरहानपुर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, जनरल मेडिसिन एवं नेत्र रोग विभाग के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 35 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।
शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. इल्का सिद्दीकी (स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग) डॉ. अकरम खान (जनरल मेडिसिन विभाग), एवं कु. श्रुति द्विवेदी ( नेत्र रोग विभाग) के द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया।
सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जाँच की गई।
ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में एवं सरपंच श्री भूरा पटेल, ग्राम रायपुरा एवं ऑल इज वेल हॉस्पिटल स्टाफ के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।


Share: