inside story today

Header
collapse
...
Home / बुरहानपुर / ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा मोहमदी मंज़िल, दरगाह ए हकीमी, बुरहानपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा मोहमदी मंज़िल, दरगाह ए हकीमी, बुरहानपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

2026-08-19  ZAFAR ALI  1 views

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 22 नवम्बर शनिवार को मोहमदी मंज़िल, दरगाह ए हकीमी, बुरहानपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में 55 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. दिव्येश लाड (एम. डी. मेडिसिन विभाग) डॉ. अकरम खान ( अस्थि रोग विभाग), एवं कु श्रुति द्विवेदी (नेत्र रोग विभाग) के द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में,स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।


Share: