inside story today

Header
collapse
...
Home / बुरहानपुर / ऑल इज़ वेल बुरहानपुर द्वारा खरगोन ज़िले के ग्राम बिरुल में 6 मई को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

ऑल इज़ वेल बुरहानपुर द्वारा खरगोन ज़िले के ग्राम बिरुल में 6 मई को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

2026-08-19  ZAFAR ALI  1 views
मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल बुरहानपुर द्वारा ग्राम बिरुल तह. भिकनगांव जिला खरगोन में 6 मई को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 60 से अधिक मरीजों ने इसका लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. प्रमोद चौधरी (जनरल फिजिशियन) द्वारा संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन मे एवं डॉ. संजय मालवीया के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

Share: