Sunday, February 1, 2026
Home मध्यप्रदेशमहाकाल के दरबार मे पहुँचे भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली और कुलदीप यादव

महाकाल के दरबार मे पहुँचे भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली और कुलदीप यादव

बाबा महाकाल की भस्मारती में हुए शामिल, नन्दी हाल में बैठकर भस्म आरती के दौरान शिव आराधना की

by INSIDE STORY TODAY
0 views
A+A-
Reset

भारत और न्यूजीलैंड का वनडे क्रिकेट मैच 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाना है। भारतीय क्रिकेट टीम इंदौर पहुंची हुई है। कई खिलाड़ी 2 दिनों से उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। शनिवार को विराट कोहली और कुलदीप यादव बाबा के दरबार मे पहुँचे। वे यहां सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान वे करीब 2 घंटे तक मंदिर प्रांगण में रहे और नंदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी। वे पूरी तरह शिव भक्ति में लीन दिखाई दिए। भस्म आरती के दौरान विराट कोहली और कुलदीप यादव ने नन्दी हाल में बैठकर ओम नमः शिवाय का जाप भी किया।
वहीं दूसरी ओर श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति ने बाबा महाकाल का प्रसाद व तस्वीर भेंटकर दोनों खिलाड़ियों का सम्मान किया। उन्होंने गर्भगृह की चौखट से बाबा महाकाल के दर्शन कर जल अर्पित किया।
एक दिन पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर और खिलाड़ी के एल राहुल बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे।
यहां बता दे की बाबा महाकाल के दरबार में यूं तो वर्ष भर vip श्रद्धालु पहुंचते हैं परंतु जनवरी माह में क्रिकेटरों का तांता लगा हुआ है। 1 जनवरी को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के 9 सदस्य बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए थे। 18 जनवरी को इंदौर में होने वाले भारत न्यूजीलैंड के तीसरे वनडे मैच के के दौरान भारतीय टीम के कई और सदस्य बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचने की उम्मीद है।

You may also like

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser