Sunday, February 1, 2026
Home मध्यप्रदेशवायुसेना के हेलीकॉप्टर से राजस्थान रवाना हुई पेंच टाइगर रिजर्व की बाघिन

वायुसेना के हेलीकॉप्टर से राजस्थान रवाना हुई पेंच टाइगर रिजर्व की बाघिन

by INSIDE STORY TODAY
19 views
A+A-
Reset

सिवनी के पेंच टाइगर रिज़र्व से राजस्थान के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व तक एक बाघिन का सफल और सुरक्षित स्थानांतरण किया गया है। करीब तीन साल की बाघिन पीएन-224 को भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर के ज़रिए सैकड़ों किलोमीटर दूर राजस्थान पहुंचाया गया। इस पूरे अभियान की तैयारी एक महीने से ज्यादा समय से चल रही थी, जहां बाघिन की हर गतिविधि पर एआई कैमरा ट्रैप और मोशन सेंसर से नजर रखी जा रही थी। इसके लिये इलाके में करीब 50 हाईटेक कैमरे लगाए गए थे। पेंच टाइगर रिजर्व और राजस्थान वन विभाग के बीच बेहतर अंतर-राज्यीय समन्वय,
वन्यजीव विशेषज्ञों की निगरानी और वैज्ञानिक तरीकों से यह ट्रांसलोकेशन मिशन पूरा किया गया। इस ऑपरेशन में वन अधिकारी, वन्यजीव चिकित्सक,फील्ड बायोलॉजिस्ट और मैदानी अमले ने दिन-रात मेहनत की।
यह स्थानांतरण सिर्फ एक बाघिन का नहीं,बल्कि देश में बाघ संरक्षण,आनुवंशिक विविधता और वैज्ञानिक वन्यजीव प्रबंधन की दिशा में एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser