inside story today

Header
collapse
...
Home / मध्यप्रदेश / 46 दिन की हज यात्रा से लौटे 8 शिक्षकों का हुआ स्वागत

46 दिन की हज यात्रा से लौटे 8 शिक्षकों का हुआ स्वागत

2026-08-19  ZAFAR ALI  3 views

बुरहानपुर से मक्का मदीना की हज यात्रा पर गए शहर के 8 शिक्षक करीब 46 दिन की हज यात्रा पूरी कर लौटे शनिवार को बुरहानपुर पहुंचे। शासकीय शिक्षकों का उनके परिजनों और मित्रों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। हाजियों की वापसी पर शहर में खुशी का माहौल देखा गया। हज यात्रा से लौटे यात्रियों में इफ्तेखार हुसैन अंसारी, शाहीन अंसारी, रफी अहमद खान, फरीदा खानम, रुखसाना अंसारी, शहजाद हुसैन अंसारी, शाहबाज अंसारी और फराह सिद्दीकी शामिल हैं। हरिरपुरा स्कूल, लोहार मंडी और लोहार मंडी प्राइमरी स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। यात्रियों के हवाई अड्डे से लेकर उनके निवास स्थान तक पहुंचने पर जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों ने माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। हज यात्रा से लौटे शिक्षक इफ्तेखार हुसैन अंसारी ने अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए।


Share: