inside story today

Header
collapse
...
Home / बुरहानपुर / ग्राम पंचायत नायर में आईसीटीसी केंद्र खकनार अस्पताल के द्वारा शिविर, 58 लोगो की एचआईवी,सिफलिस और टीबी की जांच की

ग्राम पंचायत नायर में आईसीटीसी केंद्र खकनार अस्पताल के द्वारा शिविर, 58 लोगो की एचआईवी,सिफलिस और टीबी की जांच की

2026-08-19  ZAFAR ALI  1 views
बुरहानपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेंद्र कुमार वर्मा के आदेश अनुसार आज बुधवार को ग्राम पंचायत नायर में एचआईवी,सिफलिस और टीबी का सयुक्त रूप से शिविर का आयोजन किया गया l सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार अस्पताल के आईसीटीसी एड्स परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने शिविर में 58 लोगो की एचआईवी और सिफिलिस की जांच की है l गर्भवती महिलाओं को समझाइश दी है की महावारी रुकने के तुरन्त बाद सरकारी अस्पताल खकनार में आकर नि:शुल्क एचआईवी और सिफिलिस की जांच जल्दी से जल्दी करवा ले l अगर किसी के शरीर में एचआईवी का वायरस होगा तो जांच रिपोर्ट में जल्दी पता चल जायेगा l एचआईवी के वायरस से डरना नहीं उस से मुकाबला करके उसे रोका जा सकता है l अगर शरीर में एचआईवी वायरस है तो उस इंशान को एआरटी केंद्र बुरहानपुर से नि:शुल्क दवाई दी जाती है l शिविर में उपस्थित लोगों को खकनार अस्पताल के एड्स परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने बताया की एचआइवी और सिफिलिस के साथ में टीबी की भी जांच करवाने की सलाह दी है l खकनार अस्पताल के टीबी विभाग से सीनियर टीबी ट्रीटमेंट सुपरवाइजर राजु राठौड़ ने लोगो को एक्स-रे मशीन से अधिक से अधिक एक्स-रे करवाने की सलाह दी है l सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार अस्पताल से रेडियोग्राफर पूनम पाल ने शिविर में उपस्थित सभी लोगों के एक्स-रे मशीन से एक्स-रे लिए है l remote-b6622399-07db-4ff1-a9e8-81d71bfc045e.jpg गांव गांव में एचआईवी और टीबी की जांच की जा रही है अगर उसमें जांच कीट में एचआईवी के वायरस का पता चलता है तो उस व्यक्ति को आईसीटीसी केंद्र खकनार अस्पताल बुलाकर उसकी परामर्शदाता द्वारा काउंसलिंग करके एआरटी केंद्र बुरहानपुर भेजा जाता है l ग्राम पंचायत नायर की सीएचओ रोशनी अलावा ने रूटीन की जांच शिविर आये लोगो को जागरूक करके नि:शुल्क दवाई प्रदान करके जागरूक किया है l आशा सुपरवाइजर रीता संतोष,आशा कार्यकर्ता श्रीमति कविता बाई प्रभाकर, गुंदली बाई जमरे का सहयोग में शिविर में साइंस हाउस से विनोद महाजन खेरखेड़ा ने टीबी के सेंपल प्राप्त किए है l

Share: